‘गजब लग रहे हो पाजी….’ भोजपुरी स्टार रवि किशन का नया अवतार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के सेट से BTS वीडियो वायरल

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसमें भोजपुरी स्टार रवि किशन भी नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सरदार वाले लुक में हैं। उनका ये अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रवि किशन ने कैप्शन में सिर्फ फिल्म का नाम लिखा है, वो भी हैशटैग में। ##sonofsardaar2। वो फिल्म के सेट पर हैं। गाने की शूटिंग हो रही है। इसके बोले हैं- नचले नचले नचले मेरे नाल वे…।

रवि किशन का वीडियो वायरल

रवि किशन पूरे सरदार वाले अटायर में हैं। कुर्ता, पजामा और उसपर कोटी। लंबी दाढ़ी और सिर पर पगड़ी। वो बैकग्राउंड डांसर के साथ डांस कर रहे हैं। वो स्टेप्स की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

एक फैन ने कॉमेंट किया, ‘वाह भैया जी।’ दूसरे ने कहा, ‘गजब लग रहे हो पाजी’। एक और फैन ने तारीफ करते हुए कहा, ‘सुपर हैं आप।’

‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज डेट

ये फिल्म 1 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसका रन टाइम 145 मिनट बताया जा रहा है। इसे हिंदी भाषा में ही रिलीज किया जाएगा।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की कास्ट

इस एक्शन कॉमेडी मूवी का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। प्रोड्यूसर अजय देवगन, ज्योति देशपांडे भी हैं। ये 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है, जिसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, डॉली अहलूवालिया और दिवंगत एक्टर मुकुल देव नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *