नौकरानी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने घरो में काम करने वाली विवाहिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ीता आरोपी के घर काम करती थी। युवक ने धमकी देकर न सिर्फ उसका कई बार दैहिक शोषण किया बल्कि उससे पैसै भी ले लिये। जब पीड़ीता ने पैसै वापस करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों में काम करने जाती है। करीब तीन साल पहले वह इंद्रपुरी ए सेक्टर में स्थित अमात्रा पैराडाइज में रहने वाले प्रतीक राजन सक्सेना नामक युवक के घर पर काम करती थी। काम के दौरान ही साल 2021 के मार्च माह में एक दिन प्रतीक ने उसे अकेला पाकर जर्बदस्ती उसके साथ ज्यादती कर डाली। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी और बदनामी के कारण महिला चुप रही। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह मौका मिलने पर लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। आरोप है कि इस दौरान प्रतीक ने उससे कुछ रुपये भी ले लिए थे। इसी साल फरवरी माह में महिला ने अपने पैसै वापस देने को कहा तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए काम से निकाल दिया। कुछ समय तक तो पीड़ीता खामोश रही, लेकिन बाद में परेशानी होने पर उसने सारी बात पति को बताई और फिर थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *