युवकों ने ओवर लोड ट्रक रोकने पर टोल प्लाजा के मैनेजर की कर दी पिटाई

भोजपुरी टोल प्लाजा में ओवर लोड ट्रक रोकने पर कार सवार युवकों ने मैनेजर की पिटाई कर दी है। साथ ही अपनी कंपनी के ट्रक रोकने पर जान से मारने की धमकी दी है। मैनेजर ने घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित चौधरी ने मारपीट की शिकायत थाना में की है।

मैनेजर ने बताया कि बुधवार की रात तनु जैन और साहिल पठान टोल प्लाजा में आए। उन्होंने कर्मचारी सुरेंद्र सिंह, सतीश और अमरीश को ट्रक रोकने पर गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसे देख टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित वहां पहुंचकर कार सवार युवकों को समझाईश देने लगे। इस पर युवकों ने टोल प्लाजा में ओवर लोड ट्रकों को रोकने की बात को लेकर मैनेजर से भी गाली-गलौज की।

साथ ही उनकी कंपनी के ट्रक रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए साहिल पठान ने मैनेजर की पिटाई कर दी। उन्होंने मैनेजर और उनके कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। मारपीट के बाद मैनेजर ने घटना की शिकायत हिर्री थाना में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *