गाय का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा युवक, हिंदू संगठन में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

दमोह ।  दमोह में फिर गोकशी का मामला सामने आया है। इस बार एक युवक गाय का कटा सिर लेकर ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस को बताया कि उसकी गाय को किसी ने काट दिया है। हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है उक्त युवक समुदाय विशेष का है। लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कसाई मंडी इलाके में रहने वाला एक युवक सोमवार शाम गाय का कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली पहुंच गया। उसने टीआई आनंद सिंह को बताया कि किसी ने उसकी गाय को काट दिया है। टीआई ने तत्काल एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा को इस बात की जानकारी दी।कुछ देर में हिंदू संगठन के लोगों को भी खबर लगी तो वह भी कोतवाली पहुंच गए। तब तक पुलिस ने उस युवक से गाय का सिर लेकर वेटरिनरी अस्पताल में जांच के लिए भिजवा दिया। अब हिंदू संगठन की मांग है कि जो युवक गाय का कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली पहुंचा था।

वह भी समुदाय विशेष का व्यक्ति है। इसलिए सबसे पहले उसकी जांच होनी चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं उसने खुद ही गोकशी की हो और अपनी बात छुपाने के लिए इस तरह के बहाने बना रहा है। अभी तक पुलिस के पास यह भी जानकारी स्पष्ट नहीं है कि गाय का सिर उसके पास कैसे पहुंचा। युवक के बताए अनुसार पुलिस का कहना है की कोई व्यक्ति उसके घर के पास कटा हुआ सिर  फेंक गया। हिंदू संगठन से जुड़े विक्रांत गुप्ता का कहना है यदि इस मामले में ठीक से जांच नहीं हुई तो अब ज्ञापन तक मामला नहीं रुकेगा। अब उग्र आंदोलन होंगे, जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू की जांच होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *