यूपी कांग्रेस में 16 उपाध्यक्षों सहित 130 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश

लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में फेरबदल किया है। अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के लिए 16 उपाध्यक्षों समेत 130 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके जरिये कांग्रेस ने कई सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए कुल 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 76 सचिव नियुक्त किए गए हैं। 
नई कमेटी में उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं को लागू कर 60 प्रतिशत भागीदारी पिछड़े और दलित नेतृत्व को पद दिए गए हैं. आधे से अधिक नये पदाधिकारियों को अजय राय की टीम में जगह दी गई है। कांग्रेस ने कुछ सप्ताह पहले पूर्व मंत्री अजय राय को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। नवनियुक्त उपाध्यक्षों में राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सुहेल अंसारी, दिनेश कुमार सिंह, सुशील पासी और शरद मिश्रा शामिल हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव को भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने अनिल यादव, तनुज पुनिया और सैफ अली नकवी जैसे कई युवा नेताओं को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का महासचिव नियुक्त किया है। तनुज पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सैफ पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र हैं। नए पदाधिकारियों में से करीब 67 फीसदी की आयु 50 साल से नीचे है, वहीं अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को प्रमुखता से जगह दी गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *