बगलान और बदख्शां में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के बगलान और बदख्शां प्रांतों में हाल ही में आई बाढ़ में महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के लगभग 500 घर पूरी तरह तबाह हो गए।अफगानिस्तान के बगलान और बदख्शां प्रांत में बाढ़ आई। बाढ़ से दंड-ए-घोरी, दोशी, पुल-ए-खुमरी शहर, मध्य बदख्शां के मोर्चक गांव आदि बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिसमें अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ में 500 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं। 

अफगानिस्तान के कई हिस्सों में बीते सप्ताह विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिसके कारण लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं बाढ़ के कारण सैकड़ों घर और कई हजार एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हुई। स्थिति यहां तक थी कि अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में बाढ़ आने के बाद विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 12 मई को बताया कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तक ट्रकों और अन्य वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता। एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए यूएनडब्ल्यूएफपी ने लिखा कि हमें इन लोगों तक भोजन पहुंचाने का हर संभव प्रयास करना पड़ रहा है। फोटो में संगठन के कर्मचारी गधों की मदद से बगलान में आपातकालीन आपूर्ति कर रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *