भोपाल में निवेश दोगुना करने का लालच देकर 3 हजार लोगों से 1.64 करोड़ की ठगी

 भोपाल। विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश करा कर 12 प्रतिशत तक ब्याज देने का लालच देकर तीन हजार से अधिक लोगों से एक करोड़ 64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निवारण युवा मंच के संयोजक अशोक कुमार टाटा की शिकायत पर मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बुधवार को मामले में एफआइआर पंजीबद्ध की है।

फिक्स डिपॉजिट एवं बचत योजनाओं के नाम पर वीएसीएल जन सहयोग क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने यह धोखाधड़ी की है। ईओडब्ल्यू ने मामले में संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित 14 लोगों को आरोपित बनाया है।

कम समय में राशि दोगुनी करने और रोजगार देने का प्रलोभन

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि संस्था के सहयोगियों ने अधिक ब्याज, कम समय में राशि दोगुनी होने, रोजगार उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर तीन हजार से अधिक लोगों से राशि जमा कराई गई। निवेशकों को “जन सहयोग कैश क्रेडिट सर्टिफिकेट” जारी किए जाते थे, जिनमें जमा राशि, ब्याज दर, परिपक्वता तिथि एवं भुगतान राशि का उल्लेख किया जाता था। परिपक्वता अवधि पूरी होने पर राशि वापस नहीं की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *