48 हजार पद स्वीकृत, तैनात सिर्फ 21 हजार… MP में 27 हजार शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों ने परीक्षा परिणामों की पूरी सांख्यिकी बिगाड़ दी है। वजह इन विषयों में सबसे अधिक परीक्षार्थी फेल हुए हैं।

10वीं के 1.97 लाख परीक्षार्थी अंग्रेजी में फेल हुए हैं। गणित में 1.86 लाख और विज्ञान में करीब 1.47 लाख परीक्षार्थियों को असफलता हाथ लगी है। इसके विपरीत संस्कृत में 51 हजार और हिंदी में 47 हजार विद्यार्थी ही फेल हुए हैं। वहीं 12वीं कक्षा की बात करें तो अंग्रेजी में 78 हजार, भौतिकी में 41 हजार और रसायनशास्त्र में 48 हजार विद्यार्थी असफल हुए हैं।

अलग-अलग वर्गों में अर्थशास्त्र के 30 हजार विद्यार्थी फेल हुए। राजनीति विज्ञान में 18 हजार, जीवविज्ञान में 13 हजार और हिंदी में 12 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं। बता दें कि 10वीं का परिणाम 73.42 प्रतिशत और 12वीं का 76.01 प्रतिशत रहा, लेकिन विषयवार आंकड़े चिंताजनक हैं।

शिक्षकों की भारी कमी बनी मुख्य कारण

– 48000 पद स्वीकृत हैं माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के

– 21000 पदों पर ही ही शिक्षकों की तैनाती

– अंग्रेजी में 5900 में से 2910 पद रिक्त

– गणित में 3700 में से 1823 पद खाली

– भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान में भी बड़ी संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।

10वीं का परिणाम

परीक्षार्थियों की संख्या-7.87 लाख

पास हुए- 5.78 लाख

फेल हुए – 2.09 लाख

12वीं का परिणाम

परीक्षार्थियों की संख्या- 6.13 लाख

पास हुए – 4.66 लाख

फेल हुए -1.46 लाख

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *