दक्षिणपूर्व ब्राज़ील में वाहनों की दुर्घटना में 6 की मौत

रियो डी जनेरियो । दक्षिणपूर्वी ब्राजील में इगारेपे पर्वत श्रृंखला में एक राजमार्ग पर हादसा होने के समाचार हैं। यहां पर 13 वाहनों की आपसी टक्कर में सोमवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी। दुर्घटना मिनस गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे के महानगरीय क्षेत्र में उस समय हुयी। उस समय 27 टन लोहा ले जा रहा एक ट्रक स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो बैठा और दो अन्य भारी वाहनों से टकरा गया और यह हादसा हो गया। पु‎लिस जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *