विधायक सुशील तिवारी बोले – दिग्विजय सिंह के आरोप निराधार, 7 दिन के अंदर माफी मांगें

जबलपुर ।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विधायक सुशील इंदु तिवारी पर आरोप लगाया है। कहा है कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का काम करते हैं। आरोप के विरोध में भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक इंदु तिवारी, विधायक अशोक रोहाणी, अखिलेश जैन आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं। पूरी तरह से निराधार हैं। सन 1986 से 2002 तक मेरे पास राशन की एक दुकान से दूसरी दुकान तक माल पहुचाने का काम था। 2002 के बाद से यह काम बंद कर दिया है। उन्होंने जो आरोप लगाय हैं, वह गलत है । वह 7 दिन के अंदर माफी मांगे। ऐसा न करने पर भाजपा उनके खिलाफ सख्त प्रदर्शन करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *