आज हो सकता हैं कर्नाटक के नए सीएम के नाम का ऐलान 

नई दिल्ली । कर्नाटक में सीएम पद पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी हितधारकों से की मुलाकात। सूत्रों ने बताया कि अब अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से परामर्श कर ले सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि घोषणा में बुधवार तक हो सकती है, और बेंगलुरु में ही घोषणा की जा सकती है।
बता दें 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटें जीती है। कर्नाटक के अगले सीएम का मसला दिल्ली में सुलझाया जा रहा था। खरगे के आवास पर हो रही बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक भी खरगे के घर पहुंच चुके हैं। शिवकुमार मंगलवार को कर्नाटक से दिल्ली आए, जबकि सिद्धारमैया सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी आए थे। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खरगे को सौंप दी थी, जिसके बाद ये बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में भी कर्नाटक के सीएम का फैसला नहीं हो सका। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *