दीवार से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल

बिजनौर : विवाद का निस्तारण कराकर थाने लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार बुधवार रात दीवार से टकरा गई। हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर से दीवार, दरवाजा और बाथरूम गिर गए।बुधवार रात एक बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव भोजपुर में एक महिला को कोई परेशान कर रहा है। सूचना पर दीवान सुधीर अन्य सिपाहियों के साथ ग्राम भोजपुर पहुंच गए। विवाद का निस्तारण करने के बाद किरतपुर थाने कार से लौट रहे थे। गांव खेड़ी में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट अंदर किसान सत्यवीर चर और दीवार से टकरा गई।

वहां पर रखी ईट भी चकनाचूर हो गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कार किसान अजय की दीवार से भी टकरा गई। जिससे उसकी दीवार, दरवाजा और बाथरूम गिर गए। हादसे में सिपाही सुधार और समसपाल घायल हो गए।हेड कांस्टेबल सुधीर की जांघ की हड्डी टूट गई। सिपाही कंधे में चोट आई। सुधीर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कि स्टेरिंग फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। दोनों पुलिसकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *