गौरव दिवस पर रौशनी से जगमगायेगा शहर, होगी भव्य आतिशवाजी

भोपाल। राजधानी भोपाल का गौरव दिवस 1 जून को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गौरव दिवस को यादगार और भव्य बनाने के लिए जिला और नगर निगम प्रशासन बैठकों का दौर जारी है। गौरव दिवस को लेकर रविंद्र भवन परिसर में आयोजित बैठक में महापौर मालती राय, कलेक्टर आशीष सिंह सभापति किशन सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से भोपाल के रहवासी संघों के साथ चर्चा की थी। अधिकारियो ने बताया कि भोपाल का गौरव दिवस जन सहभागिता, सहयोग और आम जन का आयोजन बने इसलिए जिले के सभी संस्थाओं, संघों, समाज, धर्मगुरुओं को जोड़ने के लिए इस चर्चा का आयोजन किया है। सभी लोग इस आयोजन से जुड़े और नव उत्साह के साथ भोपाल गौरव दिवस मनाया जाये जिससे यह सबका अपना उत्सव लगे। गौरतलब है कि भोपाल गौरव दिवस पर दो दिवसीय आयोजन किया जाना है। जिसमे नौका दौड़, मैराथन,सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वच्छता योद्धा का सम्मान आदि मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम अयोजित होंगे। मेयर मालती राय का कहना है कि भोपाल का गौरव दिवस प्रदेश में अपनी पहचान बनाएं इसके लिए प्रयास किया जा रहा हैं। सभापति सूर्यवंशी के मुताबिक भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को संभालने और बच्चो युवाओं को बताने के लिए गौरव दिवस का आयोजन एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, इससे हम अपनी गौरवशाली परंपरा ,इतिहास को अगली पीढ़ी तक पहुंच सकते है। जारी बैठको में अब तक जो सुझाव आये है उनमें शहर में मुख्य स्थान पर भव्य आतिशबा किये जाने, गौरव दिवस का लोगो जारी कर सभी वाहनो और और घरों में उसको प्रदर्शित करने, जिले के सभी स्टेंड और हाकर्स कॉर्नर को आकर्षक रुप से सजाने, सभी घरों में दोनो दिन शाम के समय दीपक जलाकर सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान मेरा गौरव मेरा भोपाल शामिल है। इसे लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन ने आपसी सामंजस्य बनाते हुए तैयारिया भी शुरु कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *