मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कांग्रेस नेता BJP में शामिल

बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के महज सात दिन बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के नाराज सरपंच समेत 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन कर लिया है। गुरुवार को विधायक व विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई। भाजपा जॉइन करने वाले कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित होने की बात कही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए भाजपा विधायक वाले दो विधानसभा मस्तूरी के सीपत और बेलतरा को चुना था।

सीएम भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम के दौरान जहां विभिन्न समाज के लोगों से मुलाकात की। वहीं, महिलाओं व क्षेत्रीय नेताओं से मिलकर चर्चा की थी। कहा जा रहा था कि इस कार्यक्रम के बाद लोगों में खासा उत्साह है और योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी उत्साह से जुटे हुए थे। लेकिन, इस कार्यक्रम के महज सप्ताह भर के भीतर ही ग्राम हिंडाडीह के सरपंच जितेंद्र लास्कर सहित 100 से अधिक कांग्रेसियों ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी एवं सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस संगठन को तगड़ा झटका दिया है। पार्टी छोड़ने वालों ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है और नाराजगी जताई है। इस दौरान विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया और उनका सवागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *