शोध छात्र ने चार साल तक आठ बच्चों का यौन शोषण किया

नई दिल्ली। सीबीआई ने आठ बच्चों के यौन शोषण मामले में तमिलनाडु से गिरफ्तार 35 वर्षीय शोध छात्र के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप है कि उसने 5 से 18 साल की उम्र तक के आठ नाबालिगों का यौन शोषण किया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर बेचा।

तमिलनाडु के तंजावुर में पोक्सो अदालत के समक्ष पेश आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा, विक्टर जेम्स राजा ने चार साल तक बच्चों का यौन शोषण किया। यही नहीं वह उन बच्चों से एक दूसरे के साथ कुकर्म करने को कहता था और उसकी तस्वीरें खींचता था व वीडियो बनाता था।

विक्टर बच्चों को अन्य वयस्क व्यक्तियों के साथ यौन कृत्यों के वीडियो देखने के लिए मजबूर करता था। इन बच्चों में एक नाबालिग लड़की भी थी। आरोप है कि विक्टर इन बच्चों को धमकी देता था कि अगर वे और नाबालिग लड़कियों को उसके पास नहीं लाएंगे तो वह उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देगा।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *