‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के तहत 24 लाख किसानों को होगा फायदा

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। भूपेश बघेल 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' के तहत इस साल दी जाने वाली सौगातों के सिलसिले की शुरुआत करेंगे।भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में किसानों को पहली किस्त के रूप में 1894 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। राज्य के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को इससे फायदा होगा। इसके बाद किसानों को आगामी अगस्त, अक्टूबर और मार्च महीने में क्रमशः तीन और किस्तों में राशि दी जाएगी। ये लगभग 6 हजार करोड़ रुपये की होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 6800 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। हालांकि, बीते खरीफ सीजन में पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा और धान की रिकॉर्ड खरीदी को देखते हुए इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली इनपुट सब्सिडी की यह राशि लगभग 8 हजार करोड़ होने का अनुमान है।गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कृषि लागत में कमी लाने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपये की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। खरीफ वर्ष 2019 से लागू इस योजना के तहत राज्य के किसानों को अब तक 18208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत चार किश्तों में किसानों को लगभग 8000 करोड़ रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *