पशुओं की हत्या करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, दो घायल….

बागपत में ग्राम नैथला के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने के आरोपित व्यक्तियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हुए। एक पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी।

मीट लेकर जा रहे थे दो वाहनों से

कोतवाली प्रभारी एमएस गिल के मुताबिक प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर कुछ व्यक्ति मंगलवार सुबह मीट लेकर दो वाहनों से जा रहे थे। ग्राम नैथला मोड़ के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो व्यक्तियों ने पुलिस पर गोली चला दी। हेड कांस्टेबल विकास कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए।

पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश

आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की तो आरोपित जावेद मूल निवासी ग्राम रासना (मेरठ), हाल निवासी भजनपुरा दिल्ली व उसका साथी राजा अली निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उनके अलावा फरमान व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पशु चिकित्सक ने जांच कर गोवंशी का मीट बताया। आरोपित गोवंशियों की हत्या कर मीट को सप्लाई करते थे। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *