संक्रांति के मेले में पानी पुरी खाने के बाद 80 लोग हुए बीमार

सीधी ।    सीधी जिले में शनिवार को फूड प्वाइजनिंग से बच्चों, महिलाओं सहित 80 लोग बीमार हो गए। सभी ने मेले में चाट-पानी पूरी खाई थी। मेले में पानी पूरी खाने के एक से दो घंटे बाद बच्चे व महिलाएं बीमार होने लगे, कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे। यह देख मेले में अफरा-तफरी मच गई। बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले गए, यहां अस्पताल में जगह कम पड़ गई। बच्चों सहित 20 लोगों को रेफर किया गया है। यह पूरा मामला रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र खेड़ा में सोन नदी के पास हुआ। यहां संक्रांति का मेला लगा हुआ है। इसमें शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से चाट-पानी पूरी खाई। इसके 1 से 2 घंटे बाद सभी व्यक्ति बीमार होने लगे। लोग बेहोश होकर गिर रहे थे। परिजनों ने उन्हें रामपुर नैकिन ले गए। संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए थे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *