आप भी पालते हैं कुत्‍ते तो हो जाएं सावधान, नहीं तो लगेगा जुर्माना….

नगर निगम दो सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल के दायरे में सिर्फ दो कुत्तों को पालने का ही लाइसेंस जारी करेगा। तीस सौ वर्गमीटर के दायरे में अधिकतम चार कुत्ते ही पाल सकेंगे। चार से ज्यादा कुत्तों को पालने की अनुमति नहीं मिलेगी। घरों में कुत्तों का व्यवसाय करने वालों का लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा।

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. ने बताया कि शहर में कई जगह लाइसेंस बनाने की सुविधा दी जा रही है। देसी ब्रीड का दो सौ रुपये और सभी अंग्रेजी ब्रीड का एक हजार रुपये लाइसेंस शुल्क है। लाइसेंस बनाने के लिए मोबाइल नंबर और वैक्सीनेशन कार्ड होना जरुरी है। जून में अभियान चलाया जाना है और बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों से पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

कुत्तों के हमले की बढ़ रही शिकायतें

कुत्तों के काटने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने लाइसेंस बनाने के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया है। गर्मी बढऩे से शहर के हर इलाकों से शिकायतें नगर निगम पहुंच रही है। अभी तक पोर्टल पर ही शिकायतें आ रही थी, जबकि अब अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी नाराजगी जताई जा रही है।

आशियाना, फैजुल्लागंज, चौक अलीगंज क्षेत्रों से सबसे अधिक शिकायतें हैं। पशु कल्याण अधिकारी डा.कहते हैं कि इधर कुत्तों के उत्पात से जुड़ी शिकायतें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि कुत्तों की शिकायतों से जुड़ी शिकायतें सुबह छह से शाम बजे तक 9336312853 पर की जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *