तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

कुछ हफ्तों तक 75 डॉलर प्रति बैरल पर बने रहने के बाद एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.87 डॉलर प्रति बैरल या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 77.71 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.91 डॉलर प्रति बैरल या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 73.82 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बड़े महानगरों में भी कीमतों में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

आप अपने शहर में केवल एक क्लिक पर आसानी से अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *