इंदौर में मुस्लिम युवकों की गुंडागर्दी, सरेराह युवकों को चाकू मारे

इंदौर ।   शहर में गुरुवार रात 20 से 30 मुस्लिम युवकों ने जमकर आतंक मचाया। पहले एक प्रेमी जोड़े को पीटा, बाद में उनको बचाने वाले युवकों पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने पांच लोगों की शिनाख्त कर ली है और प्रकरण दर्ज किया है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है। घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र की है। मेडिकल का छात्र भावेश सुनहरे साथ पढ़ने वाली नसरीन सुल्ताना के साथ मदनी होटल में खाना खाने गए थे। जैसे ही वह खाना खाकर लौट रहे थे, तो ग्वालटोली में उन्हें मुस्लिम युवकों ने घेर लिया और मारपीट की। उनसे बचकर दोनों धेनु मार्केट आए और वहां से बाल विनय मंदिर स्कूल की ओर भागे। यहां भी बदमाश उनके पीछे आए तो वह ब्रिज की ओर गए। इस दौरान उन्हें बचाने कुछ लोग आए तो उन मुस्लिम युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें यश जोशी व अन्य को चाकू लगे। हालांकि उन्होंने भावेश को बचाकर भगा दिया। पुलिस ने हिमांशु पटेल, यश जोशी, रोहित बडके, चिराग जैन की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शोएब पिता मो. लतीफ निवासी उषागंज छावनी और उसके साथियों शावेज लाला, मुजम्मील, आमीन लाला, सैफ और अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिमांशु ने पुलिस को बताया कि शोएब के साथ करीब 25-30 लोग थे। उन्होंने जान से मारने की नियत से हिमांशु के पेट में चाकू मारा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने ग्वालटोली व तुकोगंज थाने में दो प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना का संज्ञान लिया है। भावेश और सुल्ताना थर्ड ईयर एमबीबीएस के छात्र हैं। उन्हें हमलावरों ने उन्हें खाना खाते देख लिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *