विमान जैसे ही उड़ान भरा, एक यात्री ने खोला दरवाजा, विमान में भर गई हवा 

सियोल । दक्षिण कोरिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक यात्री ने शुक्रवार को आपातकालीन दरवाजा खोल दिया, जिससे केबिन के अंदर हवा भर गयी। हालांकि, विमान बाद में सुरक्षित उतर गया। एअरलाइन और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है।
दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एशियाना एयरलाइंस एयरबस ए-321 विमान में सवार कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह आंशिक रूप से खुल गया था। एशियाना एयरलाइंस के अनुसार विमान 194 यात्रियों के साथ दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से दक्षिणी द्वीप जेजु जा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि दरवाजा कितनी देर खुला रहा।
विमान का दरवाजा खुलने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हवा के कारण कुछ यात्रियों के बाल उड़ते हुए देखे गए। एयरलाइन ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा खोलने वाले अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से कुछ यात्री डर गए, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आयी। हालांकि, कुछ यात्रियों की अस्पताल में जांच की गयी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद 9 यात्रियों को पास के एक अस्‍पताल में ले जाया गया है। इन लोगों को सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी। अच्‍छी बात यह रही कि सभी यात्री अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उन्‍होंने सीट बेल्‍ट लगा रखा था। यह विमान उतरने वाला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *