दिग्विजय सिंह बोले, बागली सीट मध्य प्रदेश में सबसे कमजोर

देवास ।  बागली विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश की सबसे कमजोर सीट वर्तमान नतीजों के आधार पर मानी जाती है। यह बात चंद्रकेशर बांध स्थित रेस्ट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों से कही। पत्रकार वार्ता के दौरान सिंह ने पत्रकारों से चर्चा मे केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने ली बूथ प्रभारियों की बैठक

इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, कांग्रेस नेता डा. ओम पटेल भी उपस्थित थे। कांटाफोड़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह मंडलम सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक मे सम्मिलित हुए। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुले मंच से संवाद भी किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसका जवाब भी सिंह ने मौके पर ही देते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने कहा कि बागली विधानसभा के जोशी परिवार एवं होलानी परिवार अब आगामी चुनाव में एक मंच पर एकसाथ काम करेंगे, तो परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडलम अध्यक्ष मुकेश राठौर, सेक्टर अध्यक्ष ब्रजमोहन तिवारी, जिला महामंत्री गुरमीत भाटिया, युवक कांग्रेस जिला महामंत्री आनंद पटेल, मंदीप शर्मा, जिला सचिव अभिषेक भट्ट, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी, शाहरुख ठेकेदार सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *