जगदलपुर में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर चाकू मारकर की हत्या

जगदलपुर : सुकमा जिले के चिंतागुफा में रहने वाले युवक की नक्सलियों ने डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति सेठिया की नक्सलियों ने शनिवार की रात हत्या कर दी। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ उसकी पत्नी रेवती व बेटी ज्योति भी साथ में थे, इसी दौरान करीब 4 से 5 नक्सली उसके घर पहुंचे। जबरदस्ती उसे घर से निकाला। फिर अपने साथ घर के बाहर लेकर गए। जहां उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। 

परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *