BJP के खिलाफ एक्शन में सीएम सिद्धारमैया, KKRDB में भ्रष्टाचार की जांच के दिए आदेश 

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश दिया है। दरअसल इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सरकार में मौजूदा मंत्री प्रियांक खरगे ने शिकायत की थी। इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए हैं।

पार्टी नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रियांक खरगे इस वक्त कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं। बीजेपी सरकार के वक्त लगातार कांग्रेस नेता इसको लेकर आरोप लगाते रहे हैं। वहीं अब सरकार बनते ही सीएम सिद्धारमैया एक्शन में नजर आ रहे हैं।

प्रियांक खरगे ने किया ट्वीट
प्रियांक खरगे ने एक ट्वीट में कहा कि, 'कर्नाटक के सीएम ने केकेआरडीबी फंड के कुप्रबंधन की जांच के आदेश दिए। बीजेपी के छिपे हुए एजेंडे को पूरा करने और अपने स्वयं के विधायकों के लिए करोड़ों का इस्तेमाल किया गया है। जैसा कि पहले वादा किया गया था, पूरी तरह से जांच की जाएगी और दोषियों पर मुकदमा चलाया जाएगा।' कांग्रेस नेताओं ने पहले आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कुछ भाजपा नेताओं की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत थी और वे केकेआरडीबी को जारी किए गए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग कर रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *