बमरौली इलाके में मकान निर्माण कार्य के दौरान कच्ची दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत….

बमरौली इलाके के बाकराबाद गांव में मंगलवार दिन में करीब 10 बजे झगड़ू के मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी से बनी कच्ची दीवार ढहने से दो मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक़्त दम तोड़ दिया। डायल 112 से खबर मिली तो पूरामुफ्ती पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 48 वर्षीय शारदा प्रसाद और 55 वर्षीय लालचंद्र हैं। ये दोनों ग्राम रतगहा थाना चरवा कौशांबी के रहने वाले थे। उनके परिवार के लोग भी आ गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *