अखबार न पढ़ने पर स्मृति ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास

लखनऊ | केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की क्लास में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी फेल हो गए। पदाधिकारी स्मृति ईरानी को ये नहीं बता पाए कि प्रदेश में कितने विश्वविद्यालय हैं, कितने तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं, शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी कितनी है। कोई पदाधिकारी ये भी नहीं बता पाया कि आज अखबार में क्या छपा है। इस पर स्मृति ईरानी ने नाराजगी जताई।

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें स्मृति ईरानी ने मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद किया। जब उन्होंने उन्होंने पदाधिकारियों से पूछा कि प्रदेश में कितने विश्वविद्यालय हैं तो पदाधिकारी जवाब नहीं दे सके।

फिर उन्होंने सवाल किया कि कितने तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं, शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी कितनी है। इस पर भी पदाधिकारी बगलें झांकने लगे। स्मृति ने मुफ्त राशन वितरण योजना के तहत प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या पर सवाल किया तो इसका भी उन्हें जवाब नहीं मिला।

इसके बाद स्मृति ने पदाधिकारियों से मंगलवार के संस्करण में अखबारों में प्रकाशित प्रमुख खबरों पर सवाल किया तो सभी चुप रहे। एक पदाधिकारी ने कहा कि अखबार पढ़ने का टाइम नहीं मिला। इस पर स्मृति ने संकेतों में अफसोस जाहिर करते हुए कहा किउन्होंने मंगलवार को मुंबई से लखनऊ तक तीन-चार कार्यक्रमों में शामिल होने के बावजूद सभी अखबारों को पढ़ा है। स्मृति ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से अखबार पढ़ने और अपडेट रहने की नसीहत दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *