पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट,लाठी-डंडों से तोड़े गाड़ी के शीशे..

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में यूपी पुलिस डायल 112 के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।बताया गया कि शराब के ठेके पर मारपीट की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों से सेल्समैन और उसके परिजनों ने मारपीट कर डाली। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से वार कर पीआवी गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले।

वहीं सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस हमलावर बाप-बेटे को थाने ले आई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11 बजे पंकज राणा अपने साथी भोपिंद्र निवासी ग्राम बेहडी घोघू के साथ गांव में ही स्थित शराब की दुकान पर शराब लेने के लिए गया था। दुकान के अंदर सो रहे सेल्समैन आशीष पुत्र नेत्रपाल ने शराब देने से मना कर दिया। विवाद हुआ तो आशीष ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया।

इस पर पंकज राणा ने डायल 112 नंबर पर काल कर मारपीट की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 0973 मौके पर पहुंची।वहीं जैसे ही पुलिसकर्मियों ने आशीष को पकड़ने की कोशिश तो आशीष ने अपने भाई आदित्य व पिता नेत्रपाल के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ डाले। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और थाना पुलिस को सूचना दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *