आधा दर्जन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने छह आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। जानकारी के अनुसार जॉन किंग्सली ए आर- नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक बनाए गए हैं। स्वाति मीणा नायक को महिला बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है। गोपाल चंद्र डाड चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजाति विभाग के संचालक के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभिषेक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की जिम्मेदारी सौपीं गई है। वहीं रत्नाकर झा श्रम विभाग के उप सचिव बनाये गये है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल एवं कल्याण आयुक्त मध्य प्रदेश असंगठित शहरी व ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय कुमार जैन को लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। मध्यप्रदेश राज्य लोक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भोपाल के एमडी और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *