श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने सुपरस्टार रजनीकांत को किया आमंत्रित 

कोलंबो । श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त, डॉ.डी. वेंकटेश्वरन ने अभिनेता से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति सिनेमा-प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाएगी। दूत ने रजनीकांत को रामायण ट्रेल को एक्सप्लोर करने के लिए निमंत्रण दिया जो श्रीलंका में ही है। साथ ही भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थल भी हैं। पद्म भूषण से सम्मानित सुपरस्टार को श्रीलंका में तमिल समुदाय बड़े पैमाने पर फॉलो करता है। फिल्म प्रेमी सिंहली और अन्य जातीय समुदायों में भी वहां बेहद लोकप्रिय हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *