‘पवित्र रिश्ता’ के 14 साल पूरे होने पर शेयर किया वीडियो, याद आए सुशांत सिंह राजपूत…. 

अंकिता लोखंडे को उनके पहले टीवी शो पवित्र रिश्ता ने घर-घर में पहचान दिलाई। शो सुपरहिट रहा और अंकिता पॉपुलर स्टार बन गईं। अब 1 जून को पवित्र रिश्ता ने 14 साल पूर कर लिए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने शो से एक वीडियो शेयर किया है। अंकिता लोखंडे के साथ-साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ब्रेक पवित्र रिश्ता ने दिया। शो में मानव और अर्चना की जोड़ी में दोनों फैंस के दिलों में उतर गए और आज तक राज तक कर रहे हैं।

अंकिता ने शेयर किया वीडियो

अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पवित्र रिश्ता का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस अर्चना के कई अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं।

अंकिता ने कही दिल की बात

अंकिता लोखंडे ने पोस्ट में अपने दिल की बात कहते हुए शो के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, "पवित्र रिश्ता को 14 साल हो गए और आज भी लगता है कि पवित्र रिश्ता से जुड़ाव कितना ताजा है…हर चीज के लिए भगवान का शुक्रिया !!"

फैंस का अदा किया शुक्रिया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "एकता कपूर आपका बहुत शुक्रिया उन्होंने मुझ पर विश्वास रखा कि मैं आपकी अर्चू बन सकती हूं और अर्चना के रूप में मुझे नई पहचान देने के लिए थैंक्यू, क्योंकि जो लोग शो के दौरान मुझसे प्यार करते थे जब वे मुझे देखते या मिलते थे, अब भी, सबसे पहले उनके दिमाग में जो नाम आता है वह अर्चू है और मैं इसे बहुत प्यार करता हूं..उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने पवित्र रिश्ता को प्यार किया है और इस खूबसूरत शो को पूरे दिल और आत्मा से देखा है.. मैं हमेशा के लिए आभारी हो गई हूं।"

याद आए सुशांत सिंह राजपूत

अंकिता लोखंडे का पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस को सुशांत सिंह राजपूत याद आ गए है। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए फैंस ने पवित्र रिश्ता के मानव को याद किया।                              

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *