कार्यक्रम में बोले गडकरी, भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव जीतेगी, नौ सालों में देश के लिए किया काम

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी। गडकरी एक निजी कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले नौ सालों में देश के विकास के लिए अच्छा काम किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजगार पैदा करने की जरूरत है। साथ ही सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 2024 हम जितने वाले हैं। हम 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि हमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। लोग हमें देश के विकास के लिए चुनेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 543 में से 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 52 सीटें ही जीत पाई थी। गडकरी मंत्री ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्या भूख, गरीबी और बेरोजगारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *