मुंगेली सहित आसपास के कई जिलों में आज लू चलने की चेतावनी

बिलासपुर। न्यायधानी में गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो चुका है। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। सूर्यदेव प्रचंड गर्मी का एहसास करा रहे हैं। झुलसा देने वाली धूप से आमजन हलकान और परेशान हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग ने मुंगेली जिला सहित आसपास जिलों में ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना जारी किया है।

बिलासपुर शहर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। एक पखवाड़े पहले जहां तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं अब 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गर्मी कम होने की संभावना नहीं है। लेकिन केरल में पांच से छह जून के बीच मानसून दस्तक दे सकती है।

एक लो प्रेशर एरिया बनने के कारण छत्तीसगढ़ में भी चार से छह जून के बीच आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। बूंदाबांदी भी संभावित है। दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ने लगा है अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने रायपुर, बलोदा बाजार,दुर्ग, जांजगीर चांपा, रायगढ़,महासमुंद और मुंगेली जिले में गिरीश मल्हार चलने की चेतावनी जारी किया है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को पहले से सतर्क कर दिया है जिससे कि वे लू की चपेट में आने से बच सके। तेज गर्मी के बीच लोगों को प्री मानसून का इंतजार है लेकिन अभी तक मानसून का कोई अता पता नहीं है। बता दें कि इस साल मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मानसून देर से आएगी ऐसी स्थिति में अगर केरल में छह तक मानसून दस्तक देती है तो छत्तीसगढ़ में 20 जून के बाद ही मानसून आएगी। कब तक आमजन को भीषण गर्मी के दौर से गुजरना पड़ेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *