घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, जो दोषी होगा उस सख्त सजा मिलेगी 

भुवनेश्वर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बालासोर के एक अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर कहा जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है,ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं, केंद्र सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्घटना दर्दनाक और विचलित करने वाली, जो दोषी पाया गया, उस सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। 
इसके प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल की स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं। रेल मंत्री वैष्णव ने शनिवार सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा कर घोषणा की कि विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा एक स्वतंत्र जांच की जाएगी।
शुक्रवार शाम हुए हादसे में एक मालगाड़ी और दो यात्री गाड़ियां शामिल थीं। दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह पिछले 15 वर्षों में देश की सबसे खराब रेल दुर्घटनाओं में से एक है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बुलेटिन में कहा: ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12864 सर एम विश्वेश्वरैया-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 जून को शाम लगभग 6.55 बजे बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। खड़गपुर और भद्रक से चिकित्सा उपकरणों, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 288 लोगों की मौत हुई है। लगभग 1000 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह दुर्घटना की समीक्षा बैठक कर बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया हैं। दुर्घटना स्थल पर वैष्णव ने कहा, हमारा ध्यान बचाव और राहत कार्यों पर है। जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग पर रेल सेवा की बहाली शुरू होगी। एसई रेलवे ने यह भी कहा कि वैष्णव बचाव कार्यों और बहाली के काम की देखरेख कर रहे हैं। इस बीच, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष कटक अस्पताल में हैं और रेलवे बोर्ड के स्वास्थ्य महानिदेशक बालासोर अस्पताल में हैं, जो घायल यात्रियों के इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *