होमगार्ड जवानों के सैलरी में हुई बढ़ोतरी

रायपुर | छत्तीसगढ़ के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि रैंक वाइज की गई है। इसमें न्यूनतम 6 हजार 300 रुपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से मिलने मिलने वाली सैलरी पर लागू होगी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।

होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200 प्रतिमाह था, जिसमें 6 हजार 300 की वृद्धि के साथ 19 हजार 500 की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रुपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रुपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रुपए, हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रुपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रुपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रुपए में  6 हजार 375 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रुपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर के मानदेय 14 हजार 250 रुपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रुपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रुपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *