शादी के बयान को लेकर ट्रोल हुए शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म के लिए एक्टर लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ इंटरव्यू में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान शाहिद कपूर शादी को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी को लेकर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं।

मंगलवार को रेडिट ने शाहिद कपूर के फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया। इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने शादी को लेकर बात करते हुए कहा, "पूरी शादी सिर्फ एक बात के बारे में है कि लड़के की जिंदगी बिखरी हुई है और लड़की उसे ठीक करने के लिए आई है। ताकि उसकी बाकी बची हुई जिंदगी एक स्थिर और सभ्य व्यक्ति बनने में गुजरे। लाइफ काफी हद तक इसी के बारे में है।"

शादी को लेकर शाहिद कपूर के ये विचार कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आए और उन्होंने एक्टर को फटकार लगा दी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "ठीक है आपने कबीर सिंह का किरदार निभाया था, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि रियल लाइफ में भी आप उसके जैसे व्यवहार करने लगे।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "उसने कबीर सिंह का रोल प्ले किया था, क्योंकि वो ऐसा ही था।" औरतों का पक्ष रखते हुए एक यूजर ने कहा, "अच्छा तो औरतों इसलिए होती हैं ? मर्दों को ठीक करने के लिए ? बच्चों जैसी बातें।" वहीं, एक यूजर ने कहा, "ये औरतों का काम नहीं है कि आदमियों को ठीक करें। शादी पति और पत्नी दोनों की बराबर की जिम्मेदारी होती है।" 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *