यूपी के ज‍िलों में हीट वेव अलर्ट, IMD की उत्तरी शहरों में बार‍िश की चेतावनी

जहां बीते वर्षों तक जेठ के दुपहरिया भरी गर्मी लेकर आती थी और घर से बाहर निकलना मुहाल कर दी थी, वहीं इस वर्ष जारी पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम दो भाग में बटा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश दर्ज हो रही है तो वहीं, अन्य प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने 10 जून से एक बार फिर तराई बेल्ट और उत्तरी जिलों में बौछारें तो वहीं दक्षिणी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू के चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज धूल भरी हवाएं और गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।

वही बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सरकुलेशन शुरू होने के चलते तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में 10 जून से छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने से लू की चेतावनी है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम में बदलाव होने से आगामी दिनों में कानपुरवासियों को गर्मी परेशान करती रहेगी। तेज धूप में मौसम की नमी होने से शहर के छोटे छोटे हिस्सों में वर्षा होने के संकेत मिले हैं। दिन में तेज धूप से गर्मी सताएगी लेकिन शाम सुहावनी रहेगी। गुरुवार को सुबह से धूप खिली और दिन में सूर्य की तपिश ने राहगीरों को गर्मी का अहसास कराया। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम दिशा से 3.6 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *