भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और चांदनी सिंह का धमाकेदार गाना हुआ रिलीज…. 

एक्टर रितेश पांडेय और चांदनी सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना मान नाम हैं। रितेश पांडे ने एक्टिंग के साथ ही गायकी में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रितेश पांडे का सबसे फेमस सॉन्ग 'हैलो कौन' रहा है। कई धमाकेदार गाने देने वाले रितेश और चांदनी सिंह अब एक और गाने के साथ हाजिर हो गए हैं।

रितेश पांडे ने किया धन्यवाद

भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और चांदनी सिंह का धमाकेदार गाना 'बल्ब कबो बरे बुत्ते' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा। रितेश पांडे इस सॉन्ग को काफी एंटरटेनिंग मानते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भोजपुरी के लोगों ने प्यार करते हैं, और आशीर्वाद देते हैं और उन पर कर्ज है। यह उन्हें और अच्छा गाना गाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

हर गाना भोजपुरी के लोगों को समर्पित

गाना 'बल्ब कबो बरे बुत्ते' के को लेकर रितेश पांडेय ने बताया कि यह एक कमर्शियल गाना है, जो लोगों को पसंद आ रही है। मेरा हर गाना भोजपुरी और भोजपुरी से जुड़े लोगों को समर्पित रहा है। इसलिए मैं आशा करता हूं कि मेरे इस गाने को भी भोजपुरी को चाहने वाले बड़ा बनाएंगे।

लोगों को आकर्षित कर रही ये तीन चीजें

उन्होंने कहा कि इस गाने में मस्ती, रोमांस और आकर्षण है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं हर तरह के गाने कोई करने में यकीन रखता हूं। इसलिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक गाना लेकर दर्शकों के दरवाजे पर दस्तक देना मुझे अच्छा लगता है। भोजपुरी के दर्शकों ने मुझे इतना प्यार दिया है कि जीवन भर उसके लिए मैं आभारी रहूंगा।

पसंद आएगी लोगों को रितेश और मेरी केमेस्ट्री

सॉन्ग रिलीज पर चांदनी सिंह ने कहा कि गाना 'बल्ब कबो बरे बुत्ते' से मैं एक बार फिर आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर पर वापसी कर रही हूं। यह बेहद उत्साहित करने वाला है। आदिशक्ति फिल्म्स मेरे लिए हमेशा से लकी रहा है, इसलिए मैं इस बैनर से अपना जुड़ाव महसूस करती हूं। रही बात इस गाने की तो यह अब आपके बीच है इसे खूब सुने और बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दें। रितेश पांडे के साथ काम करके खूब मजा आया। हमारी केमिस्ट्री इस गाने में लोगों को भी पसंद आने वाली है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *