2013 के बाद आइसीसी नाकआउट में भारत का प्रदर्शन, बोलैंड के सामने बेबस हुई टीम इंडिया….

भारत ने आस्ट्रेलिया को पिछली चार टेस्ट सीरीज में हराया है। भारत ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया, लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियों में फिर भी उसे कंगारु टीम को पसंदीदा माना जा रहा था और उसने दिखा भी दिया कि वह क्यों चैंपियन टीम है।

16 जून से शुरू हो रही एशेज 2023-

16 जून से ऑस्ट्रलिया इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने जा रही है। कंगारू टीम ने ओवल की पिच पर भारत के 10 विकेट झटक लिए। भारतीय बल्लेबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन के खिलाफ तैयारी करके गए थे, लेकिन स्काट बोलैंड ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया।

बोलैंड के सामने बेबस हुई टीम इंडिया-

भारतीय बल्लेबाज बोलैंड के सामने ऐसे खेल रहे थे जैसे पाठ्यक्रम से बाहर का कोई सवाल उनके सामने परोस दिया गया हो। उन्होंने अपनी लाइन लेंथ से तो परेशान किया ही, साथ ही एक ओवर में कोहली और जडेजा को निगलकर भारतीयों की उम्मीदों को भोथरा कर दिया। इस क्रिकेट टीम के पास अब वह सबकुछ है जो किसी को चाहिए होता है।

2013 के बाद आइसीसी नाकआउट में भारत का प्रदर्शन:-

टूर्नामेंट    वर्ष    मैच    विपक्षी    नतीजा
टी-20 विश्व कप    2014    फाइनल    श्रीलंका    हार
वनडे विश्व कप    2015    सेमीफाइनल    ऑस्ट्रेलिया    हार
टी-20 विश्व कप    2016    सेमीफाइनल    वेस्टइंडीज    हार
चैंपियंस ट्राफी    2017    फाइनल    पाकिस्तान    हार
वनडे विश्व कप    2019    सेमीफाइनल    न्यूजीलैंड    हार
डब्ल्यूटीसी    2019-21    फाइनल    न्यूजीलैंड हार    हार
टी20 विश्व कप     2022    सेमीफाइनल    इंग्लैंड    हार
और भारत को एक बार फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार मिली है।  

ऑस्ट्रेलिया का ICC ट्रॉफी टूर्नामेंट में सफर-

वर्ष वनडे विश्व कप 

1987, 1999, 2003, 2007 और 2015
चैंपियंस ट्राफी     2006 और 2009
टी-20 विश्व कप     2021
डब्ल्यूटीसी     2021-2023 

टेस्ट में अपनी गेंद पर सबसे अधिक कैच लेने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज-

21 – शेन वार्न
18 – नाथन लियोन
17 – रिची बेनो
15 – ह्युग ट्रंबल

पहले गेंदबाजी चुनने के बाद भारत का टेस्ट में रिकार्ड-

मैच : 58
जीत : 9
हार : 21
ड्रा : 28

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *