खंडवा कलेक्टर आफिस के शिव मंदिर में दृष्टिबाधित युवक-युवती ने किया विवाह, कलेक्टर से लिया आशीर्वाद

खंडवा ।   कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला। एक नवविवाहित दृष्टिबाधित जोड़ा यहां कलेक्टर अनूप कुमार सिंह आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा। दोनों ने कलेक्टर से आशीर्वाद लेने के बाद अपनी जीवन की गाड़ी चलाने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान कलेक्टर ने कहा की अंतरजातीय विवाह का लाभ दिया जाएगा। साथ ही अन्य जो भी योजनाओं में पात्रता रखते हैं, उनका लाभ भी देंगे। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

शोभा ने हासिल की है उच्च शिक्षा

दुल्हन शोभा देवकर और दूल्हा रामजी चौधरी दोनों दृष्टिबाधित हैं। उन्होंने सोमवार को ही कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में विवाह किया। इसके बाद कलेक्टर से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान दुल्हन शोभा देवकर ने बताया कि वह परिवार के साथ चीरा खदान क्षेत्र में रहती हैं।

सतना निवासी राम चौधरी से उनका विवाह मंगलवार को ही दोपहर 12 बजे शिव मंदिर में हुआ है। रामजी और शोभा अभी बेरोजगार हैं। शोभा ने उच्च शिक्षा हासिल की है। शोभा ने कहा कि वह अपने पति के साथ खंडवा में ही रहेगी। शोभा का एक भाई भी दृष्टिबाधित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *