गृह मंत्री की तेलंगाना में होगी जनसभा, निर्देशक राजामौली से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना का दौरा करने वाले हैं। जहां अमित शाह खम्मम में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही 15 जून को ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ फिल्म निर्देशक राजामौली से भी मिलेंगे। तेलंगाना भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को यहां ब्लॉकबस्टर फिल्मों आरआरआर और बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली से मुलाकात करेंगे। अ‎मित शाह  आज रात एक विशेष विमान से यहां उतरेंगे, इसके बाद वह गुरुवार को हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हैदराबाद से शाह सीधे हेलिकॉप्टर से भद्राचलम पहुंचेंगे और श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। वहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता खम्मम पहुंचेंगे और आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव को माल्यार्पण करने के बाद जनसभा में शामिल होंगे। बैठक के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से विजयवाड़ा जाएंगे और रात में अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है ‎कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस के विकल्प के रूप में उभरने के लक्ष्य के साथ, भाजपा शाह की जनसभा को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए उत्सुक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *