तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

भारत की तेल कंपनियों ने आज देश भर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल के लिए लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। कल कच्चे तेल की कीमतों में 1.78 फीसदी प्रति बैरल की तेजी आई थी, जिसके बाद प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 75.09 डॉलर हो गई थी।

देश की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत से प्रभावित हुए बिना, आज एक बार फिर से वाहन चलाने वालों के लिए राहत की खबर दी है। तेल कंपनियों ने आज भी देश के हर छोटे और बड़े शहरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के भाव क्या है?

मैसेज से चेक करें दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। इसमें ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। आप 92249 92249 RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम का पता कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर नजदीक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *