चुनाव नजदीक आते ही छत्‍तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे भाजपा के दिग्‍गज…..

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई। यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा के केंद्रीय नेता भी लगातार प्रदेश दौरे पर हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महा जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत दुर्ग में लोगों को साधेंगे तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में चुनावी संबोधन करेंगे। इसके साथ ही एक जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कांकेर में आगमन होगा।

महा जनसंपर्क अभियान के तहत तीनों नेता आम लोगों को करेंगे संबोधित

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजनाथ कांकेर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा इन तीनों नेताओं के आगमन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। भाजपा इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का रणनीति बना रही है। जनसंपर्क अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *