तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत जारी है। बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा शनिवार को जारी की गई कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है और बढ़कर एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.94 डॉलर प्रति बैरल या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 1.16 डॉलर प्रति बैरल या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 71.78 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

कब जारी होते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें डीलर कमीशन, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को शामिल किया जाता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आप 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *