विट्ठल मार्केट में 10 रुपये में राम रसोई में भरपेट भोजन

भोपाल ।  विट्ठल मार्केट सब्जी बाजार में राम रसोई शुरू है। इसमें 10 रुपये में भरपेट भोजन खिलाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति यहां पर आकर भोजन कर सकता है। जैसे-जैसे राम रसोई में भोजन करने वालों की संख्या बढ़ी। उसके साथ पर्याप्त मात्रा में रोटी बनाना संभव नहीं था। इसको देखते हुए रोटी बनाने के लिए ऑटोमेटिक मशीने गुजरात से मंगाकर यहां पर लगाई गई। मशीनों से आटा गूंथने और रोटी सिककर निकलने की व्यवस्था है। इस रसोई में रोजाना हजारों लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं। आज से मशीनों पर रोटी बनाने का काम शुरू हुआ है। भोजन करने वालों को तुरंत गरम रोटी प्राप्त हो रही है। इस रसोई घर में आरो का ठंडा पेयजल भोजन करने वालों को उपलब्ध कराया जाता है। राम रसोई में रोजाना आसपास और सब्जी मंडी में बाहर से आने वाले और अस्पतालों में इलाज कराने वाले परिजन हजारों की संख्या में रोजाना भोजन कर रहे हैं।
सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी भोपाल ने राम रसोई को 5 लाख 30000 रुपये की मशीनें बुलाकर यहां पर इंस्टॉल कराई हैं। विट्ठल मार्केट दशहरा समिति और व्यापारी इस रसोई का संचालन कर रहे हैं।
मशीनों पर पहली बार रोटी बनाने का काम शुरू हुआ। इस अवसर पर एक्सप्रेस समूह के प्रधान संपादक सनत जैन, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौकसे, सचिव अर्जुन रामानी, कोषाध्यक्ष जगदीश अरोरा, सह सचिव संजीव साहनी, श्री डीके कपूर और डीके कोहली इस अवसर पर उपस्थित थे। विधि विधान और पूजन के साथ राम रसोई में मशीनों के माध्यम से रोटी बनाने का काम शुरू हुआ है। इस रसोई घर में स्वैच्छिक संगठन और स्वयंसेवक निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *