27 जून को पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून मंगलवार को मप्र में रहेंगे। वह भोपाल के अलावा शहडोल भी जाएंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी 27 लगभग तीन घंटे रुकेंगे। वह यहां आकर सबसे पहले रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर और जबलपुर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात और मिल जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पिछले भोपाल दौरे के दौरान रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

रानी कमलापति स्‍टेशन के इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां से वह देश के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। पहले प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी प्रस्तावित था, पर अब नहीं होगा।मोती लाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र से यहां पर पांच-पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इस प्रकार देशभर से लगभग 2500 लोग आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *