10 दिनों के अंदर ही 50 करोड़ रुपये कमाए, 20 दिनों में अच्छी-खासी कमाई…. 

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके को रिलीज हुए अब 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घटनी शुरू हो गई है। हालांकि, फिल्म अपनी लागत निकाल चुकी और अब सिर्फ मुनाफे पर नजर बनाए हुए है। जरा हटके जरा बचके 5 जून को रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और 10 दिनों के अंदर ही 50 करोड़ कमा लिए। वहीं, अब रिलीज के 20 दिनों में फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली।

कैसी रही  ZHZB की शुरुआत ?

जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर देशभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ता गया और फिल्म ने पहले हफ्ते में 37 करोड़ की कमाई कर ली।

20 दिन में कमाए कितने करोड़

जरा हटके जरा बचके के लेटेस्टे कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को जरा हटके जरा बचके का कलेक्शन काफी कम रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 21 जून को देशभर में लगभग 95 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 20 दिनों में 71.33 करोड़ की टोटल नेट कमाई कर ली है।

सौम्या और कप्पू की लव स्टोरी

जरा हटके जरा बचके की शुरुआत सौम्या (सारा अली खान) और कप्पू (विक्की कौशल) के कॉलेज रोमांस से होती है। सारी मुश्किलें पार करके दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन असली परेशानी शादी के बाद ही शुरू होती है। भरे पूरे परिवार के बीच सौम्या पति के साथ कुछ पल अकेले बिताना चाहती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता, इससे परेशान होकर सौम्या अपना घर लेने की कसम खाती है और फिर शुरू होता है तलाक का झूठा नाटक। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *