विल जैक्स ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में तहलका मचा दिया, 45 गेंद पर खेली 96 रन की पारी….

विल जैक्स ने टी20 ब्लास्ट में एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने का कमाल कर दिया। गुरुवार को खेले गए मैच में सरे के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने मिडलसेक्स के गेंदबाज हॉलमेन के ओवर में कारनाम किया। हालांकि, विल जैक्स की पारी सरे के काम नहीं आई और मिडलसेक्स ने सरे को 7 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ में खरीदे गए विल जैक्स ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में तहलका मचा दिया। एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई और वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

45 गेंद पर खेली 96 रन की पारी

चोट से उबरने के बाद सरे के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने 45 गेंद में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इसमें हॉलमेन के एक ओवर में लगातार लगाए पांच छक्के भी शामिल हैं। जैक्स ने 11वें ओवर में पांच छक्कों और 1 सिंगल की बदौलत कुल 31 रन बटोरे। लॉरी इवांस ने 85 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकटे के लिए 12.4 ओवर में 177 रन की साझेदारी हुई।

मिडलसेक्स ने सरे को 7 विकेट से हराया

मैच की बात करें तो मिडलसेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। विल जैक्स और इवांस की तूफानी पारियों की बदौलत सरे टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में मिडलसेक्स ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया विल जैक्स ने टी20 ब्लास्ट में एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने का कमाल कर दिया। गुरुवार को खेले गए मैच में सरे के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने मिडलसेक्स के गेंदबाज हॉलमेन के ओवर में कारनाम किया। हालांकि, विल जैक्स की पारी सरे के काम नहीं आई और मिडलसेक्स ने सरे को 7 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ में खरीदे गए विल जैक्स ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में तहलका मचा दिया। एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई और वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *