इंदौर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कुछ देर बाद पहुंचेंगे खरगोन

इंदौर ।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एयरपोर्ट पर उतरे हैं। खरगोन में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाने वाले हैं। देरी के कारण बाहर नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात मुश्किल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा खरगोन के नवग्रह मेला मैदान पर विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से सभास्थल तक खुली जीप से रोड शो करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *