अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमले से जागा कनाडा

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में खलिस्तानी समर्थकों द्वारा आग लगाने की घटना की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका की ओर से इस मामले में कार्रवाई करने की भी बात की है। वहीं कनाडा की विदेश मंत्री ने इस घटना के बाद एक बयान जारी किया है और ऐसे विरोध प्रदर्शनों को अस्वीकार्य बताया है।कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने ट्वीट कर कहा,'कनाडा ने वियाना कंवेंशन के तहत अपने दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए आठ जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन ऑनलाइन प्रसारित हो रही प्रचार सामग्री के लिए कनाडा भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है।' उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। हालांकि, अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। खलिस्तानियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल भी किया। इस घटना पर अमेरिकी सरकार ने चिंता जाहिर की।खलिस्तानी कट्टरपंथी भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. टीवी नागेंद्र प्रसाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं। दरअसल खलिस्तानी इन दोनों पर कनाडा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।  

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *